एटा सदर तहसील में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन. पेशकार राजकुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा: सदर तहसील परिसर शुक्रवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया जब लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम कोर्ट के पेशकार राजकुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा।
सूत्रों के अनुसार पेशकार राजकुमार के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने तहसील सदर में दबिश दी और राजकुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी और वादकारी घटना स्थल पर मौजूद रहे और देखते ही देखते पूरी तहसील में चर्चा का विषय बन गया।
एंटी करप्शन टीम आरोपी पेशकार को अपने साथ ले गई। टीम की इस सख्त कार्रवाई से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप और वादकारियों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। लोग इसे भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं।
ये भी पढ़ें एटा में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, छतों और संदिग्ध स्थलों की हुई चेकिंग












