एटा: घंटाघर मेन बाजार में बैग की दुकान में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
संवादाता अमन अहमद। एटा शहर के घंटाघर स्थित मेन बाजार में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शबाब की बैग की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखे लाखों रुपये के बैग और अटैचियां जलकर राख हो गईं। धुएं और लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन सीएफओ प्रशांत सिंह राणा, केतन सिंह सहित अन्य फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग की तत्परता से आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल पाई और बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें फतेहपुर : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, महिला की मौत – पति की हालत गंभीर












