प्रतापगढ़ को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 570 करोड़ की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रतापगढ़ को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 570 करोड़ की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता अलोक यादव प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को 570 करोड़ की लागत वाली 186 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित किया और कहा कि प्रतापगढ़ ऐतिहासिक और पौराणिक गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।

116 परियोजनाओं का लोकार्पण, 70 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 264 करोड़ की लागत से 116 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 306 करोड़ की लागत से 70 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं—

  •  सड़क व पुल निर्माण: पूरे ईश्वरनाथ-गड़ई चकदेइया मार्ग पर सई नदी के करौंदीघाट पर सेतु, लालगंज-मंझनपुर मार्ग (9.7 किमी) चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण, लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग (25.9 किमी) चौड़ीकरण, बढ़नी-बलीपुर-बाबूगंज मार्ग चौड़ीकरण, उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज एवं फतनपुर-बीरापुर मार्ग चौड़ीकरण।
  • शिक्षा व स्वास्थ्य: प्रतापगढ़ पुलिस लाइंस में ट्रांजिट हॉस्टल, चलाकपुर में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, संड़वाचंद्रिका में डिग्री कॉलेज, मंगरौरा में खेल अवसंरचना, मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय, अंतू नगर पंचायत में अग्निशमन केंद्र।
  • पर्यटन विकास: संडवाचंद्रिका मंदिर एवं युधिष्ठिर संवाद स्थल का पर्यटन विकास, माँ बेल्हा देवी धाम घाट का सौंदर्यीकरण।

लाभार्थियों को बांटे प्रतीकात्मक चेक-चाभियां

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी, चेक, लैपटॉप और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, कृषि विभाग की कस्टम हायरिंग योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाएं शामिल थीं।

सीएम योगी के संबोधन की प्रमुख बातें

डबल इंजन की सरकार ने यूपी से माफियाराज खत्म किया है। अब बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई अपराध करेगा तो उसके लिए अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करेंगे।

प्रतापगढ़ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज का अनुपम उदाहरण है। यहां के आंवले ने प्रतापगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

8 वर्षों में प्रदेश के 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी गरीबों, किसानों और नौजवानों को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश आज त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मना रहा है। बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार ने योजनाएं चलाईं और हालिया पुलिस भर्ती में 12 हजार से अधिक बेटियों का चयन हुआ।

सरकार ने तय किया है कि हर जिले की नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रतापगढ़ में भी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

मां बेल्हा देवी धाम में पूजन

अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ की आस्था के केंद्र माँ बेल्हा देवी धाम के दर्शन-पूजन से की। उन्होंने जनपद और प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें मंदिर पर दबंग का कब्जा, श्रद्धालुओं ने प्रशासन से लगाई गुहार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया