प्रतापगढ़ में देर रात सनसनीखेज वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने किया मजदूर पर हमला

प्रतापगढ़ में देर रात सनसनीखेज वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने किया मजदूर पर हमला 

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ुई मोड़ के पास शटरिंग मजदूर उमापति वर्मा पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली सिर्फ छूकर निकल गई और मजदूर बाल-बाल बच गया।

वारदात के बाद हमलावर उनका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल मजदूर को लालगंज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में गश्त न होने की वजह से अपराध बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकी जा सकें।

ये भी पढ़ें लीलापुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal