राजकीय इंटर कॉलेज एटा के ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार की पहल, 1.50 लाख रुपए सहयोग राशि एकत्रित

राजकीय इंटर कॉलेज एटा के ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार की पहल, 1.50 लाख रुपए सहयोग राशि एकत्रित

संवादाता अमन अहमद। एटा। 111 वर्ष पुराने ऐतिहासिक राजकीय इंटर कॉलेज एटा के भवन के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए रविवार को कॉलेज परिसर स्थित खेल एवं स्काउट भवन में पुरातन छात्रों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद 70 से अधिक लोग बैठक में शामिल हुए और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने की। उन्होंने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भवन को उसके पुराने स्वरूप में लाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी क्रम में उन्होंने स्वयं 5100 रुपए नगद एवं 50 बोरी सीमेंट देने की घोषणा की।

 

विद्यालय के पुरातन छात्र अधिवक्ता राहुल गुप्ता ने 51,000 रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। डॉ. सुधीर गुप्ता (प्रधानाचार्य एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा) ने 100 बोरी सीमेंट, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार द्विवेदी ने 21,000 रुपए तथा शिक्षक मदन कुमार ने 11,000 रुपए की सहयोग राशि दी।

पुरातन छात्र समिति के सचिव अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि भवन की छत पर प्रोफाइल सीट, दीवारों का प्लास्टर, रंगाई-पुताई व विद्युत फिटिंग पर अनुमानित लागत आएगी। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज एल्यूमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम ने कहा कि यह प्रयास विद्यालय को पुनः उसकी ऐतिहासिक गरिमा प्रदान करेगा और आने वाले समय में सभी इसे उसके पुराने स्वरूप में देख सकेंगे।

बैठक में चंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, ज्ञान सिंह बघेल, नरेंद्र सिंह, राकेश भदौरिया, राजीव कुमार सिंह सहित कई शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने यथासंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

सहयोग राशि के लिए समिति का खाता पंजाब नेशनल बैंक जीटी रोड एटा (खाता संख्या: 03643000100226975, आईएफएससी कोड: PUNB0364300) में संचालित है। समिति ने आश्वासन दिया कि प्राप्त धनराशि का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक रहेगा।

अंत में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र आरंभ करने का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, जनता से सहयोग की अपील

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया