आसमानी कहर: आकाशीय बिजली से किसान की 23 बकरियों की दर्दनाक मौत
संवाददाता मुकेश कुमार
एटा :– जनपद में रविवार को अचानक हुई आसमानी आफत ने एक गरीब किसान की रोजी-रोटी छीन ली। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हत्सारी में खेत पर चराई कर रही बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में किसान की 23 बकरियाँ मौके पर ही तड़प-तड़प कर मर गईं।
जानकारी के अनुसार ग्राम हत्सारी निवासी किसान रोज की तरह अपनी बकरियों को खेतों में चराने ले गया था। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और देखते ही देखते उसकी बकरियाँ ढेर हो गईं।
इस दर्दनाक हादसे से किसान और उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि यही बकरियाँ उनकी जीविका का मुख्य साधन थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें राजकीय इंटर कॉलेज एटा के ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार की पहल, 1.50 लाख रुपए सहयोग राशि एकत्रित












