प्रतापगढ़: पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूट, कर्मचारियों से 25 हजार रुपये छीनकर फरार
संवाददाता शिवम गुप्ता प्रतापगढ़। जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने मंगलवार देर रात धावा बोल दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर करीब 25 हजार रुपये लूट लिए।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने आए एक ग्राहक का भी विरोध करने पर बदमाशों ने सिर फोड़ दिया। घटना से पंप पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें बलरामपुर: गनवरया में 17 सितम्बर को होगा उर्से इरफाने मिल्लत का आयोजन












