वाराणसी: भाभी के प्रेमी की हत्या, एक साल बाद देवर और उसका दोस्त गिरफ्तार
देवर-भाभी के रिश्ते में आया प्रेमी बना मौत का शिकार, एक साल बाद सुलझा हत्याकांड
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी निवासी विशाल कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने एक साल बाद सुलझा ली है। दशाश्वमेध पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों वीरू कुमार और उसके दोस्त दिलीप कुमार को रामचंदीपुर पुल, सारनाथ से गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि विशाल के अपनी भाभी से संबंधों के शक में देवर वीरू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 3 अगस्त 2024 को दोनों ने पहले विशाल को शराब पिलाई और फिर चाकू से गले और पेट में वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रामचंदीपुर पुल से वरुणा नदी में फेंक दिया गया।
पुलिस ने मामले की पड़ताल में करीब दो हजार मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले। इसके आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुँची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूट, कर्मचारियों से 25 हजार रुपये छीनकर फरार












