एटा में ईद मिलाद-उन-नबी की धूम, मोहल्लों में सजी रौनक

एटा में ईद मिलाद-उन-नबी की धूम, मोहल्लों में सजी रौनक

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों और गलियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जुलूस-ए-मोहम्मदी से पहले ही घरों, गलियों और मस्जिदों की साज-सज्जा शुरू हो गई है। जगह-जगह पर रोशनी की झालरें, हरे झंडे और बैनर लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में त्योहार जैसा माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों में गहरी आस्था और उत्साह नजर आ रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पावन अवसर पर अपने-अपने तरीके से भागीदारी कर रहे हैं। लोगों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी झलक रही है। जुलूस-ए-मोहम्मदी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उधर, प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें अजरौली पहुंचे कैबिनेट मंत्री और बिंदकी विधायक, परिजनों से की मुलाकात

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें