एटा में जाम के कारण फंसी एम्बुलेंस, मरीज घंटों तड़पता रहा

एटा में जाम के कारण फंसी एम्बुलेंस, मरीज घंटों तड़पता रहा

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने एक बार फिर मानव जीवन को संकट में डाल दिया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड पर निकले जुलूस के दौरान घंटों तक भारी जाम लगा रहा। इस जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसमें गंभीर हालत में मरीज इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

आश्चर्य की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को निकालने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की। ट्रैफिक पुलिस भी नदारद रही, जिससे एम्बुलेंस लंबे समय तक जाम में पड़ी रही। इस दौरान मरीज एम्बुलेंस में ही तड़पता रहा।

काफी मशक्कत और लोगों के प्रयासों के बाद एम्बुलेंस को जाम से बाहर निकालकर अस्पताल की ओर रवाना किया जा सका। इस घटना ने प्रशासन और यातायात व्यवस्था की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जुलूस और बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती है। अगर समय पर यातायात पुलिस तैनात होती तो ऐसी स्थिति न बनती।

ये भी पढ़ें सोनपुर भाभर : जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal