जयरामनगर चौराहे पर लगेगी महाराणा प्रताप की मूर्ति 

जयरामनगर चौराहे पर लगेगी महाराणा प्रताप की मूर्ति 

क्षत्रिय महासभा ने दिया ज्ञापन, दो माह में काम पूरा होने का मिला आश्वासन

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य और अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि जयरामनगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति स्थापित की जाए। गौर ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 को पत्र भेजकर इसकी मांग की गई थी।

इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव संख्या 9 (i) के अंतर्गत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयरामनगर चौराहे का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किया जाएगा और यहीं मूर्ति स्थापित होगी। मूर्ति लगाने का दायित्व भी महासभा को सौंपा गया। नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने आश्वासन दिया कि दो माह के भीतर फाउंडेशन का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, आरपी सिंह भदौरिया, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष समरवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें एटा में जाम के कारण फंसी एम्बुलेंस, मरीज घंटों तड़पता रहा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें