सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। थाना जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक थाना जलेसर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके संबंध में थाना जलेसर पर मुकदमा अपराध संख्या 399/2025 धारा 25(9)/30 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र राकेश गुप्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी मौहल्ला महावीरगंज, थाना जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

बरामदगी

एक लाइसेंसी रिवॉल्वर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक जयवीर सिंह

2. उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद

3. कांस्टेबल शेरपाल

4. कांस्टेबल अनुज कुमार

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें एटा में साप्ताहिक बाजार बंदी की धज्जियां उड़ाईं, प्रशासन की लापरवाही उजागर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें