एटा में दबंगों का आतंक फर्जी बैनामा कर घर पर कब्जे की कोशिश

एटा में दबंगों का आतंक फर्जी बैनामा कर घर पर कब्जे की कोशिश

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

विरोध करने पर फायरिंग और पथराव, पीड़िता बोली – न्याय ना मिला तो करूंगी आत्महत्या

एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े एक महिला के घर पर कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि करीब डेढ़ दर्जन दबंगों ने फर्जी बैनामा करवा कर जेसीबी से पीड़िता के मकान की पिछली दीवार तोड़ दी।

जब पीड़िता और उसके परिवार ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो दबंगों ने फायरिंग और पथराव करते हुए जमकर मारपीट की। इस हमले में पीड़िता मनोरमा देवी और उनके पति धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़िता का आरोप है कि वह इस मामले की शिकायत जिले के कई अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से कई बार कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मनोरमा देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगी।

पीड़िता का कहना है कि दबंगों द्वारा की गई फायरिंग और पथराव से परिवार दहशत में है। वहीं, प्रशासनिक उदासीनता के चलते दबंगों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें हिंदी वह प्रेम की धागा है,जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है- – अर्जुन युवराज

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया