फतेहपुर के बंद फैक्ट्री में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश, हत्या की आशंका

फतेहपुर के बंद फैक्ट्री में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश, हत्या की आशंका

बृजेन्द्र मौर्य की रिपोर्ट: फतेहपुर के औग थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव के हाईवे किनारे वर्षों से बंद पड़ी एक फैक्ट्री में आज एक भयानक और सनसनीखेज मामला सामने आया। वहां काम करने वाले एक चरवाहे को फैक्ट्री के अंदर जली हुई महिला का शव दिखा, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

थाना पुलिस ने फैक्ट्री का गेट गेट में सरकारी ताला लगा होने के कारण पीछे से फैक्ट्री के भीतर प्रवेश किया, जहां महिला का शव इतनी भयंकर स्थिति में मिला कि बचे-खुचे हिस्से सिर्फ कंकाल और एक जला हुआ हाथ ही थे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को फैक्ट्री में लाकर जला दिया गया है। हत्या फैक्ट्री के अंदर हुई या शव को कहीं और से लाया गया, इस बात की जांच अभी जारी है।

फैक्ट्री का गेट ताले से बंद था, जिससे यह सवाल भी खड़ा हुआ है कि बिना ताला तोड़े शव वहां कैसे पहुंचा। पुलिस इस दिशा में यह भी जांच कर रही है कि कहीं कातिलों ने फैक्ट्री की आठ फीट ऊँची बाउंड्री को फांदकर शव अंदर छुपाया तो नहीं। प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री के अंदर राख और हड्डियों के टुकड़े बरामद हुए हैं।स्थानीय पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को भी जांच के लिए बुला लिया है। मृतक महिला की शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

पुलिस ने छानबीन में निष्कर्ष निकाला कि उपरोक्त फैक्ट्री अपराधियों का ऐश गाह था

ये भी पढ़ें हाईकोर्ट का सख्त आदेश, डीएम ने खुद जाकर किया अवैध कब्जे का जायजा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया