आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा, पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में आगामी त्योहार नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के पर्व को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने पीस कमेटी बैठक बुलाया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार एवं
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक कार्यक्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल
एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज हुड्डा के मौजूदगी में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकगण, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निम्न दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
गाइडलाइंस
- दुर्गा प्रतिमा/पूजा पंडाल किसी भी दशा में हाई वोल्टेज विद्युत तारों के नीचे स्थापित न किए जाएं।
- प्रत्येक पंडाल में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र, बालू एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए
- नंगे विद्युत तारों का उपयोग पूर्णतः वर्जित होगा तथा बिजली के तारों के समीप प्लास्टिक, प्लेटिनम पेपर अथवा ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए
- ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित मानक सीमा के भीतर रखी जाए ।
- प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही संपन्न किए जाएं।
- माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए ।
सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराएं। हालांकि बैठक के दौरान सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धूमधाम से पर्व को मनाएं पुलिस आप लोगों के सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी कोई परेशानी होती है तो तुरंत पुलिस की सूचना दे पुलिस पहुंच कर सहायता करेगी।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक के द्वारा, बार्बर शॉप का किया गया निरीक्षण।












