जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया बेहतरीन कदम, 04 शातिर अभियुक्त हुए गिरफ़्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना मान्धाता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की समरसेबल पंप, अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन सहित 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि थाना मान्धाता क्षेत्र में समरसेबल पंप चोरी प्रकरण में पुलिस ने चारपहिया वाहन सहित 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।
इसके साथ ही अभियुक्तों को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत बुकनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शोभीपुर में वादी के खेत में 03H.P का मॉडल B6 टैक्समो कम्पनी का समर सेबुल लगवाया था, उक्त समर सेबुल दिनांक 11/12-09-2025 की रात में चोरी हो गई थी । दिनांक 16/09/2025 को ज्ञात हुआ कि उसका समर सेबुल उस दिन सतीश सरोज पुत्र सुरेश सरोज, सतीश सरोज पुत्र उदयराज, अभिषेक सरोज पुत्र देवतादीन, अरुण सरोज पुत्र मायाराम व छोटे उर्फ निखिल पुत्र धर्मवीर चार पहिया गाडी न0 MH01AH7029 से मेरा समर सेबुल चुराकर उसमे रखकर लेकर चले गये थे । जिसके संबंध में थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 118/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम 05 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेत्तृत्व में थाना मान्धाता के उ0नि0 प्रभात मय हमराह उ0नि0 मृत्युंजय पाण्डेय, उ0नि0 हे0का अंजनी कुमार, का0 मनीष यादव, का0 शक्ति सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, चेकिंग के दौरान, मुुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 118/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तों, 1. सतीश सरोज पुत्र सुरेश सरोज उम्र 22 वर्ष निवासी हैसी जयचन्द थाना मान्धाता प्रतापगढ़, 2. अरुण सरोज पुत्र मायाराम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़, 3. सतीश सरोज पुत्र उदयराज उम्र 18 वर्षनिवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़, 4. अभिषेक सरोज पुत्र देवतादीन सरोज उम्र 19 वर्ष निवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत बुकनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अदद समरसेबल पंप व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। बरामदगी के संबंध में उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई । अभियुक्तों के कब्जे से बरामद 01 अदद चार पहिया वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1. सतीश सरोज पुत्र सुरेश सरोज उम्र 22 वर्ष निवासी हैसी जयचन्द थाना मान्धाता प्रतापगढ़।
2.अरुण सरोज पुत्र मायाराम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।
3.सतीश सरोज पुत्र उदयराज उम्र 18 वर्षनिवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।
4.अभिषेक सरोज पुत्र देवतादीन सरोज उम्र 19 वर्ष निवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त सतीश सरोज उपरोक्त ने बताया कि मै, अभिषेक सरोज, सतीश सरोज, निखिल सरोज उर्फ छोटू ने मिलकर निखिल सरोज की इसी कार से जाकर ग्राम शोभीपुर में कृष्णापटेल का समरसेबुल उसके खेत से 11/12-09-2025 की रात में खोल कर चोरी कर लिया था । जिसे हम लोग छिपाकर रखे थे आज निखिल की इसी कार में रखकर बेचने के लिए बाहर ले जा रहे थे कि आचानक आप लोगों ने पकड़ लिया ।
बरामदगी–
चोरी की 01 अदद समरसेबल पंप व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद चार पहिया वाहन बरामद ।
पुलिस टीम-
उ0नि0 प्रभात मय हमराह उ0नि0 मृत्युंजय पाण्डेय, उ0नि0 हे0का अंजनी कुमार, का0 मनीष यादव, का0 शक्ति सिंह थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन से टहरौली तहसील अध्यक्ष बने राघवेन्द्र पटेल












