विश्वकर्मा दिवस पर ऋण व टूलकिट का वितरण
सीएम के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 100 लाभार्थियों को टूलकिट, 5 को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और सीएम युवा उद्यमी योजना अंतर्गत 6 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक ऋण चेक वितरित किए गए। सरकार ने स्पष्ट किया कि युवाओं को बिना गारंटी व शत-प्रतिशत ब्याजमुक्त 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल और अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार कारीगरों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम, बैंकर्स समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया बेहतरीन कदम, 04 शातिर अभियुक्त हुए गिरफ़्तार













