सेवा पर्व पर लगी विशेष प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

सेवा पर्व पर लगी विशेष प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा पर्व के अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का विषय “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत–आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प @2047” रखा गया है।

इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप व शिक्षा–स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों—की झलक पोस्टरों और आकर्षक प्रदर्शनों के जरिए दिखाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता सीधे योजनाओं से जुड़े और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान दे। प्रदर्शनी में “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” स्टैंडी भी विशेष आकर्षण रही, जहां नागरिकों ने ऑनलाइन पोर्टल और क्यूआर कोड के जरिए अपने सुझाव दर्ज किए।

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को योजनाओं से जोड़ने का अवसर है। बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र-छात्राओं समेत नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की उपलब्धियों और विजन की सराहना की।

ये भी पढ़ें विश्वकर्मा दिवस पर ऋण व टूलकिट का वितरण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया