एटा: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत, क्लीनिक पर ताला लगाकर फरार हुआ डॉक्टर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: गुरुवार सुबह एटा के निधौली कला क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला जंती निवासी साहब सिंह पुत्र लालाराम की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए मोहल्ला नेपाली स्थित झोलाछाप डॉक्टर अपूर्व सरकार के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। बताया गया कि डॉक्टर ने गलत दवा का इंजेक्शन लगाया, जिससे साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच आरोपी डॉक्टर क्लीनिक पर ताला लगाकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्लीनिक पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने इस क्लीनिक को सीज किया था, लेकिन कुछ समय बाद यह क्लीनिक दोबारा अवैध रूप से संचालित होने लगा।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही और गलत इलाज के कारण साहब सिंह की जान गई है। परिजनों ने वर्तमान सीएमओ और जिला प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें रेलवे रोड पर उपद्रव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया