रेलवे रोड पर उपद्रव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रेलवे रोड पर उपद्रव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवादाता अमन अहमद। एटा के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रेलवे रोड पर हुई पत्थरबाजी और अवैध असलहा लहराकर लोकशांति भंग करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में वांछित चल रहे आरोपी आशीष गुप्ता पुत्र ग्यादीन गुप्ता निवासी नई वस्ती, बारह बीघा को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 6 सितंबर 2025 को रेलवे रोड स्थित श्रीओम ज्वैलर्स की दुकान के सामने 15 से 20 युवक एकत्र होकर गाली-गलौज, मारपीट और अवैध तमंचा लहराते हुए उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी और पत्थरबाजी कर भय का माहौल बना दिया। मामले में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्र0नि0 शम्भूनाथ सिंह, निरीक्षक अजब सिंह, उ0नि0 अरविन्द सिंह, हे0का0 संजीव कुमार और का0 टिन्कू सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: निर्दोष युवक को पुलिस ने खेत से उठाया, 24 घंटे से थाने में बैठाए रखने का आरोप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal