प्रतापगढ़: निर्दोष युवक को पुलिस ने खेत से उठाया, 24 घंटे से थाने में बैठाए रखने का आरोप

प्रतापगढ़: निर्दोष युवक को पुलिस ने खेत से उठाया, 24 घंटे से थाने में बैठाए रखने का आरोप

संवाददाता पंकज गुप्ता प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम मदीयापुर, थाना लालगंज निवासी इब्राहीम पुत्र हबीबुल्ला*ने पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इब्राहीम का कहना है कि 16 सितम्बर 2025 की शाम लगभग 6 बजे उनका बेटा जीशान खेत देखने गया था। तभी थाना जेठवारा पुलिस और बाबुगंज चौकी इंचार्ज दीपक यादव मौके पर पहुंचे और जीशान को पकड़कर थाने ले गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जीशान का किसी भी मुकदमे से कोई संबंध नहीं है, फिर भी पुलिस ने बिना किसी वजह के थाने में बैठा रखा है। अब तक 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन न तो केस की जानकारी दी जा रही है और न ही युवक को छोड़ा जा रहा है।

इब्राहीम ने आशंका जताई है कि राजनीतिक दबाव में पुलिस झूठे मुकदमे में फँसा सकती है।

पीड़ित की माँग

इब्राहीम ने पुलिस अधीक्षक से गुज़ारिश की है कि इस गैर-कानूनी गिरफ्तारी की जाँच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के नए एसपी दीपक भूकर: मेहनत से मुकाम तक का सफर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal