प्रतापगढ़ के नए एसपी दीपक भूकर: मेहनत से मुकाम तक का सफर

प्रतापगढ़ के नए एसपी दीपक भूकर: मेहनत से मुकाम तक का सफर

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ को नया कप्तान मिला है। आईपीएस दीपक भूकर की तैनाती जिले में नई ऊर्जा और उम्मीदें लेकर आई है। हरियाणा के झज्जर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने इंस्पेक्टर से आईपीएस तक का सफर तय किया है।

28 जुलाई 1986 को जन्मे दीपक भूकर ने बीएससी और एमएससी (बॉटनी) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में एसएससी परीक्षा पास कर सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका लक्ष्य यहीं रुकना नहीं था। 2014 में पीसीएस बने और दिल्ली में एसडीएम पद संभाला। फिर लक्षद्वीप में प्रशासनिक सेवाओं का अनुभव लिया।

आईपीएस बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और 2016 में यूपीएससी पास कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। ट्रेनिंग के बाद जौनपुर, मुरादाबाद और कानपुर में उन्होंने कार्य किया। हापुड़, प्रयागराज और उन्नाव में एसपी रहते हुए उनकी सख्त और निष्पक्ष छवि सामने आई।

नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें

18 सितम्बर 2025 को उन्हें प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड जैसे मामलों में उनकी भूमिका ने उन्हें यूपी पुलिस में कड़े और निडर अधिकारी की पहचान दी है।

दीपक भूकर कहते हैं कि उनकी प्राथमिकता हमेशा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता में सुरक्षा की भावना कायम रखना है।

प्रतापगढ़ की जनता अब उनसे बेहतर माहौल और अपराध पर सख्त लगाम की उम्मीद लगाए बैठी है।

ये भी पढ़ें मथुरा: महिला को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया