हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित, अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित, अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसके अलावा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुमेरपुर में अभियुक्तगण के द्वारा पुरानी रंजिश में मारपीट व हत्या का प्रयास किया गया। मान्धाता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को विश्वनाथगंज मान्धाता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आरोपीगण द्वारा थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04.06.2025 को ग्राम सुमेरपुर में मारपीट, हत्या का प्रयास करने के प्रकरण में थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 80/2025 धारा 191 (2)/126 (2)/109 (1)/352/115 (2)/351 (3) बीएनएस बनाम 06 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ डॉ अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह उ0नि0 अलंकार, का० विनोद कुमार,का0 नवनीत कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना मान्धाता मे पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2025 धारा 191 (2)/126 (2)/109 (1)/352/115 (2)/351 (3) बीएनएस से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों 1. अभियुक्त मो0 राहिल पुत्र मो0 शमसाद उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम सुमेरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ 2. मो0 साहिल पुत्र मो0 शमसाद उम्र 21 वर्ष नि० सुमेरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र मान्धाता के विश्वनाथगंज मान्धाता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. अभियुक्त मो0 राहिल पुत्र मो0 शमसाद उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम सुमेरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़

2. मो0 साहिल पुत्र मो0 शमसाद उम्र 21 वर्ष नि० सुमेरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़

पुलिस टीम-

उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह उ0नि0 अलंकार, का० विनोद कुमार,का0 नवनीत कुमार थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, तकनीकी कौशल के साथ आस्था का मिलन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया