प्रतापगढ़: 23 सितंबर को गजराही अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर मेला

23 सितंबर को गजराही अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर मेला

संवाददाता – पंकज गुप्ता, प्रतापगढ़. विकासखंड लक्ष्मणपुर क्षेत्र के अंतर्गत गजराही अस्पताल में 23 सितंबर को भव्य स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे और निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में निम्न चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे

दंत रोग विशेषज्ञ – डॉ. नागेश्वर त्रिपाठी (सीएचसी गजराही, ट्रॉमा सेंटर लालगंज)

ईएनटी विशेषज्ञ– डॉ. इन्द्र प्रकाश प्रजापति (सीएचसी कोहड़ौर)

नेत्र रोग विशेषज्ञ– डॉ. विवेक (कार्य. मु.चि.अ., प्रतापगढ़)

हड्डी रोग विशेषज्ञ – डॉ. शैलश वैश्य

स्वास्थ्य शिविर में आने वाले मरीज अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श ले सकेंगे और आवश्यकता अनुसार दवाएं भी प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे गए फल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें