एटा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

एटा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

संवादाता अमन अहमद।

एटा। थाना सकीट क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनसु नगर निवासी पुष्पेंद्र बाइक से गांव बावली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आसपुर सकीट मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें