यूपी में 2909 निरीक्षकों का प्रमोशन जल्द, बनेंगे डिप्टी एसपी

यूपी में 2909 निरीक्षकों का प्रमोशन जल्द, बनेंगे डिप्टी एसपी

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नागरिक और सशस्त्र पुलिस के कुल 2909 निरीक्षकों को जल्द ही डिप्टी एसपी (DSP) पद पर प्रमोट किया जाएगा। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए डीजीपी मुख्यालय ने दोनों संवर्गों के निरीक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची (Final Seniority List) जारी कर दी है।

जारी सूची के मुताबिक, नागरिक पुलिस के 2653 और सशस्त्र पुलिस के 256 निरीक्षकों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया गया है। इन निरीक्षकों को डिप्टी एसपी के रिक्त पदों के सापेक्ष प्रमोशन दिया जाएगा।

डीजीपी मुख्यालय की ओर से बताया गया कि यह सूची वर्ष 2025 के सापेक्ष होने वाली पदोन्नतियों के लिए तैयार की गई है। इसमें उन्हीं निरीक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्होंने निरीक्षक के पद पर कम से कम 5 साल की सेवा पूरी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार, अब यूपी पुलिस मुख्यालय इस अंतिम वरिष्ठता सूची को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजेगा। आयोग की मंजूरी के बाद पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस बड़े प्रमोशन के बाद न सिर्फ डिप्टी एसपी के रिक्त पदों को भरा जाएगा, बल्कि पुलिस व्यवस्था को भी और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें 78वां निरंकारी संत समागम : सेवाभाव, समर्पण और मानवता का महाकुंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें