भाकियू स्वराज का आईटी प्रमुख प्रवीण शर्मा नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार

भाकियू स्वराज का आईटी प्रमुख प्रवीण शर्मा नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार

मण्डल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। सोरों कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के आईटी सैल प्रमुख प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 540 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सोरों क्षेत्र का रहने वाला प्रवीण शर्मा नशीला पाउडर लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद पाउडर की जांच में सामने आया कि यह डायजापाम है, जिसका प्रयोग नशे के तौर पर अवैध रूप से किया जाता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह माल कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है और इस पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी प्रवीण शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि आरोपी किसान संगठन से जुड़ा हुआ था और आईटी सैल में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। अब पुलिस उसके नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें