जिला न्यायाधीश व एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जिला न्यायाधीश व एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। सोमवार को मा0 जिला न्यायाधीश के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने जनपद कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी कठिनाइयों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को कैदियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जिला न्यायाधीश ने कहा कि जेल में बंदियों को संविधान प्रदत्त अधिकारों के अनुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। वहीं, एसएसपी ने जेल के विभिन्न बैरकों, भोजनालय व सुरक्षा चक्र का अवलोकन कर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने की हिदायत दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें