कटरा चौराहे के पास बोलेरो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, तीन की हालत नाजुक

कटरा चौराहे के पास बोलेरो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, तीन की हालत नाजुक

प्रतापगढ़। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कटरामेंदनीगंज चौकी अंतर्गत कटरा चौराहे के पास रविवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार कड़े मानिकपुर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार गुलाब सिंह अपने रिश्तेदारी की ओर जा रहे थे। अचानक दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा दो टुकड़ों में टूटकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें जिला न्यायाधीश व एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें