पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छिपाई लाश, मायके फोन कर कबूला जुर्म

गृहकलह में पति को आया गुस्सा, पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छिपाई लाश 

बेंगलुरु: बेंगलुरु के हुलीमावु में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विवाहिता गौरी की लाश सूटकेस में बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि इस अपराध को उसके पति राकेश ने अंजाम दिया।

हत्या के बाद राकेश ने गौरी के माता-पिता को फोन कर बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है और उसकी लाश सूटकेस में रखी है। यह सुनते ही परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

राकेश और गौरी एक निजी कंपनी में काम करते थे और बेंगलुरु के डोड्डाकन्नहल्ली इलाके में रह रहे थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिससे पड़ोसी भी परेशान थे।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लॉक कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ भ्रष्टाचार, लाखों का भुगतान  

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें