अतिथियों से पुरुस्कार पा कर खिले बच्चों के चेहरे
टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली की हुलकी माता मंदिर पर नवरात्रि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। नवरात्रि के 9 दिन यहां भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तन, डांडिया नृत्य आदि तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे। कार्यक्रम के आखरी दिन अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरुस्कार वितरित किये गए। इस मौके पर कार्यक्रम के अतिथि आशीष उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में प्रतिभा का भंडार है बस उसे जगाने और दिशा देने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, गांव में अपने अपने घरों में नशाखोरी बन्द करने हेतु भी युवाओं, बच्चों और महिलाओं को प्रयाश करने हेतु आह्वान किया। इस मौके पर विशेष रूप से राजेश उपाध्याय, लाला राम अहिरवार, वीरू रायकवार, वीरपाल कुशवाहा, रामेश्वरम कुशवाहा, देवेन्द्र गौतम, अभिषेक गौतम, मोनू बंशकार, मनोज गौतम, पवन गौतम, विकास गौतम, हेमन्त आर्य, अजय आर्य, रोहित गौतम, आनंद वंशकार, जयहिंद, छोटू गौतम, प्रदीप गौतम, अंशुल गौतम, मानवेन्द्र गौतम, गोलू रायकवार, आकाश गौतम, नीतू बंशकार, चंदू कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, मनीष बंशकार, शतीश गौतम, नीरज गौतम, राजाबाबू गौतम आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें ????????????नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी को सीओ ने किया सीज












