एटा में अधेड़ ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

एटा में अधेड़ ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

संवादाता अमन अहमद।

एटा/ जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी। घटना एटा-निधौली रोड स्थित अर्थरा हजारा नहर की है। जानकारी के मुताबिक ऋषि जोशी नाम का अधेड़ अपनी स्कूटी लेकर नहर की पटरी पर पहुंचा और कुछ देर खड़े रहने के बाद अचानक नहर में कूद गया। राहगीरों ने घटना देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि देर शाम तक अधेड़ का कोई सुराग नहीं लग सका था। स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधेड़ पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन अभी तक सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और रेस्क्यू टीम लगातार नहर में तलाशी अभियान चला रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal