मौसम ने ली करवट: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी जिलों में भी पड़ेंगी बौछारें

मौसम ने ली करवट: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी जिलों में भी पड़ेंगी बौछारें — गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। दिन में झमाझम बारिश और रात में हल्की ठंडक ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 7 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर समेत कुल 24 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 57 से अधिक जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

दूसरी ओर पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना गहन अवदाब तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 2 से 5 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ताज़ा मौसम बुलेटिन पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी है। बारिश के चलते दिन का तापमान गिरा है जबकि रात में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा हैं।

ये भी पढ़ें एटा में अधेड़ ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें