गांधी जयंती पर भी नहीं थमी शराबखोरी
जिला संवाददाता काव्यांश रावत
ठेके के पिछवाड़े से चल रहा गोरखधंधा
एटा। महात्मा गांधी की जयंती जैसे पावन अवसर पर भी शराबखोरी का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गंगा नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शराब के ठेके के पिछले गेट से खुलेआम ग्राहकों को शराब बेची जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंदी के दिन भी यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलता रहा और शराब महंगे दामों पर बेची गई। गांधी जयंती के मौके पर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।












