जमीन विवाद में युवती की मौत, थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजनों में आक्रोश
संवाददाता पंकज मिश्रा
मैनपुरी (भोगांव):थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम टिगमा में ज़मीन के विवाद को लेकर शुक्रवार शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रागिनी (25 वर्ष), पुत्री जयपाल सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम घर में पूजा चल रही थी, तभी गांव के ही अजीत, मानिक चंद, नीलू और सिटू वहां आ धमके। बताया जाता है कि रागिनी का भाई घरवालों को बुलाने गया था, और जब वह वापस लौटा तो देखा कि उक्त लोग रागिनी को दबाए हुए थे। जब परिवार ने उसे छुड़ाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों का आरोप है कि यह पूरा विवाद जमीन के झगड़े को लेकर था, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।आरोप है कि घटना की जानकारी थाना भोगांव में देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है।परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ये भी पढ़ें जिलाधिकारी के अध्यक्षता में रसद विभाग द्वारा,जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न।












