जेल में रामायण पढ़ेंगे सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल, मुस्कान

मेरठ: जेल में रामायण पढ़ेंगे सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल, मुस्कान

सांसद अरुण गोविल ने दोनों को रामायण का वितरण किया

 रामायण हाथ में लेते ही मुस्कान फूट-फूट कर रो पड़ी

मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रविवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान को सांसद अरुण गोविल ने रामायण भेंट की। रामायण हाथ में लेते ही मुस्कान फूट-फूट कर रो पड़ी, जबकि साहिल भी गहरी भावुकता में डूब गया।

सांसद अरुण गोविल, जो ‘घर-घर रामायण’ अभियान चला रहे हैं, ने जेल में बंद कैदियों को आध्यात्मिक ग्रंथ वितरित करने के उद्देश्य से मेरठ जेल में 1,500 रामायणों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को रामायण पढ़ने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।

रामायण पाकर साहिल और मुस्कान ने जेल में इसे पढ़ने की इच्छा जताई। जेल प्रशासन ने भी इस पहल का समर्थन किया और बताया कि कैदियों को आध्यात्मिक ग्रंथ पढ़ने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।जेल में रामायण पढ़ेंगे सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल, मुस्कान

सांसद गोविल ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे कैदियों में सुधार आएगा और वे अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकेंगे।

गौरतलब है कि ‘घर-घर रामायण’ अभियान के तहत सांसद अरुण गोविल देशभर में रामायण वितरण कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़ सकें।

ये भी पढ़ें UP: पति की अय्याशी से परेशान होकर पत्नि ने करा दी हत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें