पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने अपराध गोष्ठी कर दिया सख्त निर्देश त्योहारों के मद्देनज़र शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई विस्तृत समीक्षा
रिपोर्टर – नवल किशोर मिश्रा
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें सबसे पहले पूर्व सैनिक सम्मेलन में उठे समस्याओं के समाधान की समीक्षा की गई। प्रतिसार निरीक्षक ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा सभी थानाध्यक्षों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद एसपी सिद्धार्थनगर ने आगामी दीपावली, धनतेरस और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस बल को सतर्क रहते हुए सक्रिय गश्त करने के निर्देश दिए।
एसपी ने शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांचने, डिजिटल वॉरियर तैयार करने और साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा कर लंबित मामलों में ठोस कार्रवाई करने, महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी में तेजी लाने का आदेश दिया। इसके साथ ही गुण्डा अधिनियम व गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही चलाने पर बल दिया।बैठक में बीपीओ द्वारा अंकित बीट सूचना, आईजीआरएस आदि की समीक्षा भी की गई और सभी अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता एवं तत्परता रखने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यूपी-112 सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रमुख त्योहारों को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पुलिस ने गस्त के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा












