प्रमुख त्योहारों को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पुलिस ने गस्त के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रमुख त्योहारों को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पुलिस ने गस्त के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थाना रानीगंज पुलिस टीम ने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई तथा कड़ी निगरानी रखी गई त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इसके दौरान आपको बता दें कि क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई तथा त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।

ये भी पढ़ें परानूपुर में श्रीरामकथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति का सागर उमड़ा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें