एटा गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव

एटा गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

पास में पड़ी मिली स्कूटी – इलाके में मची सनसनी

एटा। थाना मलावन क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आसपुर–सकीट मार्ग पर एक गड्ढे में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास ही एक स्कूटी भी बरामद हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

मौके पर सीओ सकीट कृतिका सिंह और थाना मलावन प्रभारी निरीक्षक रोहित राठी ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है कि यह हादसा है या कुछ और।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें