खरगपुर में करंट हादसा: खेत में बुवाई करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, हालत नाजुक

खरगपुर में करंट हादसा: खेत में बुवाई करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, हालत नाजुक

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में बुवाई करने गया एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरगपुर निवासी वीनेश खेत में आलू की बुवाई करने जा रहा था, तभी खेत के ऊपर से गुजर रही नीचे लटकी हाई टेंशन लाइन से उसका संपर्क हो गया। अचानक तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया और सीएचसी सकीट ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि तारों को तुरंत ऊंचा कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त