फिरोजाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई फुटकर देशी मदिरा और कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

फिरोजाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई फुटकर देशी मदिरा और कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को आबकारी विभाग ने सघन अभियान चलाया।उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2 शिकोहाबाद मय स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टेस्ट परचेज कराते हुए दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। विभागीय टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी दुकानें लाइसेंस की शर्तों के अनुसार संचालित हो रही हैं या नहीं।अभियान के दौरान दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें, तथा दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति द्वारा मदिरा सेवन न किया जाए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा ताकि मदिरा दुकानों पर अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें डेरवा में खाद्य सचल दल ने 05 नमूने संग्रहित करते हुये 85 किलोग्राम डोडा बर्फी व कलाकन्द एवं मिल्क केक कराया नष्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें