दहेज हत्या के वांछित आरोपी को निधौली कलां पुलिस ने दबोचा
संवाददाता अमित गुप्ता
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना निधौली कलां पर मु0अ0सं0 220/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त दुर्विजय उर्फ विवेक पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी नगला सेवा थाना निधौली कलां, जनपद एटा (उम्र लगभग 28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
1. प्र0नि0 श्री जयेन्द्र प्रसाद मौर्य
2. उ0नि0 श्री अक्षय सिवाच
3. कां0 1199 राजकुमार
4. कां0 233 आशीष कुमार शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।












