हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
संवाददाता अमित गुप्ता
एटा। थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 146/2024 धारा 307, 323, 341, 325 भादवि में नामजद अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मोहल्ला बालकिशन कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा को पुलिस ने उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मोहन सिंह व कॉन्स्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।












