आस्था का पहला महाकुंभ परानूपुर, कुंडा में — भक्तिरस में डूबा जनमानस
प्रतापगढ़ परानूपुर, कुंडा।आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिल रहा है परानूपुर की पावन धरती पर, जहाँ चल रही श्रीरामकथा ने रूप ले लिया है पहले महाकुंभ का। प्रतिदिन कथा स्थल पर भक्तों का अपार जनसैलाब उमड़ रहा है। भक्तों की भीड़ और उनके उत्साह को देखते हुए शासन व प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जा रही हैं।
इस भव्य आयोजन के आयोजक आनंद पांडेय जी एवं उनके भाई आनंद देव पांडेय जी स्वयं पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। उनकी पूरी टीम तन-मन से व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।
क्षेत्रवासी इस दिव्य आयोजन को अपने जीवन का सौभाग्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि “हम धन्य हैं जो परानूपुर की इस पावन भूमि पर जन्म लिया और ऐसे महा आयोजन के साक्षी बने।”आज कथा के छठे दिन पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज के आगमन से परानूपुर की धरती वास्तव में धन्य हो उठी। उनके दर्शन व प्रवचन से वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया।
परानूपुर के लाल आनंद पांडेय ने अपने अथक प्रयासों और संकल्प से रच दिया इतिहास — जब पहली बार इस क्षेत्र में आस्था का ऐसा विराट आयोजन देखने को मिला।
???? रिपोर्ट – महेश शुक्ला
“हर खबर से आपको कराता है रूबरू”
ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।












