Pratapgarh: रामकथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ कुंडा ने किया निरीक्षण

रामकथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ कुंडा ने किया निरीक्षण

अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता प्रतापगढ़। नवागत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्रम में निरंतर निरीक्षण अभियान चल रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता ने आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को थाना हथिगवां क्षेत्र के ग्राम परानूपुर में चल रहे रामकथा कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ कुंडा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।रामकथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ कुंडा ने किया निरीक्षण

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे सहयोगात्मक भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें।

नवागत एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस सुरक्षा, अनुशासन और जनसहयोग की नई मिसाल पेश कर रही है।

ये भी पढ़ें Hariyana:जनता समाधान शिविर में 47 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों ने दिए मौके पर निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें