नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

पीड़िता सकुशल बरामद

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 540/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
शाहनवाज पुत्र फिरासत हुसैन, निवासी भूतेश्वर रोड, मारहरा दरवाजा, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ सिंह

2. उ0नि0 श्री निजामुद्दीन

3. कां0 कुलदीप सिंह

4. कां0 नवीन नेहरा

एटा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें