183 शिकायतों में 16 शिकायतों का हुआ निस्तारण

183 शिकायतों में 16 शिकायतों का हुआ निस्तारण

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर । तहसील बिन्दकी में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में दोनों जिम्मेदारों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और जनता से संचालित योजनाओं की जानकारी ली। समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तिकरण, श्रम, आयुष, उद्यान, पूर्ति, पंचायतीराज व महिला कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों पर लोगों ने वृद्धा पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के आवेदन जमा किए।समाधान दिवस में कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान ही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम बिन्दकी, तहसीलदार, बीडीओ, डीआरडीए परियोजना निदेशक, कृषि व समाज कल्याण अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढें1111 दीपों के साथ जगमग हुआ भगवान विश्वकर्मा का भव्य मंदिर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें