1111 दीपों के साथ जगमग हुआ भगवान विश्वकर्मा का भव्य मंदिर
दैनिक चक्र न्यूज़
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के
प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर स्थित विख्यात मां ज्वाला देवी धाम परिसर में
विशाल भगवान विश्वकर्मा मंदिर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने 1111 दीप जलाकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की
और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर में 1111 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।
उन्होंने कहा कि यह परंपरा आगे भी हर वर्ष जारी रहेगी।
इस भव्य आयोजन में मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने सभी सहयोगियों, भक्तों और कार्यकर्ताओं का
हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रामलखन विश्वकर्मा,
उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा,
कोषाध्यक्ष बड़कू विश्वकर्मा,
सचिव एवं पुरोहित आचार्य जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा,
सत्येंद्र विश्वकर्मा, दरोगा विश्वकर्मा, भृगु कुमार विश्वकर्मा,
सेवानिवृत्त कानूनगो रामलखन विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, सरस विश्वकर्मा,
आर्यन विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा एवं धर्मेंद्र कुमार सहित
दर्जनों महिलाओं और बच्चों ने दीप जलाने में भाग लिया।
मंदिर परिसर दीपों की रौशनी से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।












