चोरों ने कम्पोजिट दारू की दुकान में किया हाथ साफ, घटना सीसीटीवी में कैद

चोरों ने कम्पोजिट दारू की दुकान में किया हाथ साफ, घटना सीसीटीवी में कैद

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। करहल क्षेत्र के गांव मीठेपुर के पास स्थित कम्पोजिट दारू की दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखी नगदी समेत शराब की कई पेटियां लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने सुबह पहुंचकर जब शटर टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। तुरंत ही उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं।

दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोश है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें