₹25,000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव के नेतृत्व में
उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी व आरक्षी रमाकांत गौड़ की टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी अरुण सिंह पुत्र स्वर्गीय केरल सिंह, निवासी कंसा पट्टी, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ ग्राम पूरे ईश्वरनाथ चकबनतोड़ इलाके में छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मुकदमा संख्या 95/23, धारा 411/413/414 भादवि, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली।
- मुकदमा संख्या 248/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












